Breaking News

हेरोइन तस्करी का आरोपी युवक दो दिन के रिमांड पर


श्रीगंगानगर में डीएसटी की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा हेरोइन सहित गिरफ्तार विपिन तिवाड़ी पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी देवनगर को जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एसआई नरेश कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस के एसआई अमन घनघस ने विपिन तिवाड़ी को 82.56 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी का दो दिन का रिमांड मिला है। आरोपी विपिन से हेरोइन तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

No comments