Breaking News

जिले में अब आलू और फूलगोभी की फसल का भी हो सकेगा बीमा


तिकूल मौसम में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। रबी सीजन की फसलों के साथ अब सब्जियां भी बीमा के दायरे में ले सकेंगे। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में श्रीगंगानगर जिले में रबी सीजन में फूलगोभी और आलू की फसल को बीमा के दायरे में शामिल किया है। इसके लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ  इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया। खेतों में बंटाई पर काम करने वाले किसान भी खुद के जिले में ही अपनी फसल को बीमा के दायरे में ला सकेंगे। फसली लोन लेने वाले किसानों की ओर से बैंक में दी गई सूचना के अनुसार किसानों के खाते से फसल बीमा की तर्ज पर प्रीमियम की राशि स्वत: कट जाएगी।

No comments