Breaking News

करणी मार्ग घर बचाओ संघर्ष समिति ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन


श्रीगंगानगर के करणी मार्ग पर रेलवे लाइन के साथ रहने वाले गरीब परिवारों के लोगों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर उनके घरों को टूटने से बचाने की मांग की है।
जिला कलक्टर को करणी मार्ग घर बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमण्डल ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनके घरों को तोडऩे संबंधी नोटिस दिए हैं। रेलवे विभागा द्वारा आजाद टाकीज से बाहरमासी नहर तक वाशिंग लाइन बनाने के लिए रेलवे लाइन से 72 फुट भूमि चाहिए। ऐसे में अगर उनके घर तोड़ दिए गए तो वे उजड़ जाएंगे।
उन्होंने 36 फुट भूमि पर उक्त प्रोजेक्ट लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने अवगत कराया कि ये लोग पिछलेे 30-40 वर्षों से यहां निवासरत हैं तथा उनके बिजली, पानी के कनैक्शन सहित वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि सभी दस्तावेज यहीं के बने हुए हैं। 

No comments