राजस्थान में मावठ से होगी नए साल की शुरुआत
राजस्थान में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज ठंडी हवाओं के बीच मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने नए साल के अवसर पर राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश यानी मावठ की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश मुख्य रूप से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में देखने को मिल सकती है।
मौसम केन्द्र ने बताया कि नए साल की पूर्वसंध्या और उसके अगले दिन यानी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में जनवरी के प्रथम सप्ताह में घना कोहरा पडऩे की संभावना भी है। मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का भी अनुमान जताया है।

No comments