स्कूलों में अब हर साल मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस
राजस्थान सरकार में अब प्रदेश के सभी स्कूलों में हर वर्ष 28 फरवरी को महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। यह निर्णय भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मांग पर लिया गया है। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस को शामिल किया गया है, ताकि चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के साथ यह आयोजन किया जा सके। घोषणा के बाद सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस दिन प्रदेशभर के स्कूलों में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस दिन प्रदेशभर के स्कूलों में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें।

No comments