पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरों का आतंक, 25 से ज्यादा दर्शकों के फोन चोरी
जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के कंसर्ट के दौरान मोबाइल चोरों ने जमकर हाथ साफ किया। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 25 से ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। रात करीब दस बजे कंसर्ट समाप्त होने के बाद जैसे ही दर्शक बाहर निकले, तब उन्हें अपने मोबाइल गायब होने का पता चला।
मोबाइल नहीं मिलने पर दर्शकों में आक्रोश फैल गया। कई लोग मौके पर ही शोर मचाने लगे और आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
मोबाइल नहीं मिलने पर दर्शकों में आक्रोश फैल गया। कई लोग मौके पर ही शोर मचाने लगे और आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

No comments