Breaking News

फिल्मी स्टाइल में खाकी का एक्शन, कोई बना भिखारी तो कोई मजदूर

राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. 2 साल से फरारी काट रहे तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इसके लिए पुलिस ने भेष बदलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी योजना बनाई थी.  जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने इन तीनों को भिखारी और मजदूर का भेष बदलकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से पकड़ लिया. इन तीनों भाइयों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

No comments