Breaking News

पाली के हॉस्पिटल में महिला के बैग से रुपए-ज्वेलरी चोरी

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज कराने आई एक महिला के हैंडबैग से 10 हजार रुपए नकद और सोने की एक बाली चोरी हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में एक महिला हैंडबैग से पर्स चोरी करती साफ नजर आ रही है। पीडि़त परिवार ने हॉस्पिटल चौकी पर रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही आरोपी महिला का कोई सुराग लग पाया है।
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन निवासी डूंगरसिंह ने बताया कि उनकी भाभी सोनिया कंवर पत्नी उम्मेद सिंह को कमर और पेट दर्द की शिकायत थी।

No comments