राजस्थान को नए साल में बड़ी सौगातें; रिफाइनरी और 5 रेलवे स्टेशनों का होगा उद्घाटन
नया साल 2026 राजस्थान के लिए कई सौगातें लेकर आ रहा है। साल के पहले या दूसरे माह में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। इसमें सबसे बड़ी सौगात रिफाइनरी की होगी। इसके अलावा 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी होगा। रिफाइनरी विकास की दृष्टि से राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। इससे हजारों की संख्या में रोजगार भी मिलेंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टाइम मांगा है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने भी पीएम से समय मांगा है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टाइम मांगा है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने भी पीएम से समय मांगा है।

No comments