Breaking News

दर्शन करने खाटू श्याम जा रहे रेवाड़ी के चार युवकोंं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

दिल्ली- जयपुर हाईवे पर ओढ़ी गांव के समय रॉन्ग साइड आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से इको गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गाड़ी सवार सभी युवक राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

No comments