पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलेंगी नहरें
श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई। इस दौरान सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। चर्चा के बाद तय किया गया कि सभी नहरें पानी की उपलब्धता और वरीयता के अनुसार चलाई जाएंगी।
बैठक के दौरान जे माइनर के किसान जल उपयोक्ता संगम चक 2 जे बड़ा के टीसी मेंबर दर्शन नाहर के नेतृत्व में वहां पहुंचे। उन्होंने बैठक में मौजूद एक्एईएन नरेश कुमार मीणा को ज्ञापन देकर कहा कि उनकी जे माइनर पर गुरुवार को वार वाले किसानों की लगातार बारियां पिट रही हैं।
No comments