Breaking News

पर्यटन कॉनक्लेव के तहत गुरुद्वारा श्री बुड्ढाजोहड़ साहिब में चला सफाई अभियान


वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में '2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को पर्यटन कॉनक्लेव हवेलियों से हरियाली तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले के एक जिला-एक पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित रायसिंहनगर स्थित गुरुद्वारा श्री बुड्ढाजोहड़ साहिब में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों व उपखंड प्रशासन के सहयोग से श्रमदान कर परिसर की स्वच्छता की गई। 

No comments