रेस्क्यू अभियान शुरू, लावारिस महिलाओं को मिलेगा आश्रय
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के तहत तपोवन ट्रस्ट द्वारा संचालित तपोवन महिला आश्रम, मिर्जेवाला रोड में सर्दी को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रहने वाली लावारिस व पीडि़त महिलाओं के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, आईपीएस विशाल जांगिड, आश्रम अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल व उदय पाल झाझडिय़ा ने दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एम्बुलेंस मंडियों व कस्बों से महिलाओं को आश्रम लाकर देखभाल करेगी।

No comments