Breaking News

क्लैट में टॉपर गीताली गुप्ता का संयुक्त व्यापार मंडल ने किया सम्मान


कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा गीताली गुप्ता को संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने इस उपलब्धि को श्रीगंगानगर के लिए गौरव का क्षण बताया। महासचिव अमित चुघ 'रोमी' ने कहा कि गीताली की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments