नन्ही स्केटिंग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चयन की दौड़ में
श्रीगंगानगर शहर की पांच वर्षीय स्केटिंग खिलाड़ी गर्विता बगडिय़ा ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। धूम स्केटिंग क्लब की खिलाड़ी गर्विता 26-27 दिसंबर को छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) में होने वाली 45वीं ऑल इंडिया रोलर रिले स्केटिंग प्रतियोगिता तथा जनवरी में आयोजित गोवा स्केटिंग फेस्टिवल में भाग लेंगी, जहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा।
कोच अनिल सोनी के अनुसार गर्विता ने 2024 में आरएसएफआई रिंक रेस में दो स्वर्ण, खेलो इंडिया व यूथ खेलो इंडिया अंडर-6 में प्रथम स्थान, तथा 2025 में इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चयन प्रतियोगिता सहित राज्य स्तरीय मुकाबलों में भी पहला स्थान प्राप्त किया।

No comments