उपभोक्ताओं को सही व पूरी मात्रा में खाद्य सामान मिलेे : एडीएम
श्रीगंगानगर में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत डिजीटल पोर्टल के माध्यम से कुशल और त्वरित समाधान बैठक बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
इस बैठक में आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर से शुरू की गई ई-जागृति पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान एडीएम सुभाष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि उपभोक्ताओं को सही और पूरी मात्रा में खाद्य पदार्थ मिले। खाद्य सामान की निम्न क्वालिटी और कम मात्रा में खाद्य सामान बेचने वालों पर कार्यवाही होगी।
No comments