भैंस चोरी की वारदात को लेकर पुलिस के हाथ खाली
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुुलिस थाना क्षेत्र के एसएसबी रोड़ शिवाजीनगर प्रथम में विगत 12-13 नवम्बर की रात को एक घर के बाहर बंधी भैंस चोरी की घटना को लेकर पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई। पीडि़त ने घटना के चार दिन बाद एसपी का दरवाजा खटखटा कर मुकदमा दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एसआई राजकुमार को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज उपलब्ध करवाये, लेकिन पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए कोई प्रयास नहीं किये।
पीडि़त पुजारी सुरेश पांडे ने एसपी को परिवाद देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सुरेश ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि गत दिवस रामसिंहपुर पुलिस ने पशु चोरी करने के आरोप पिकअप जीप सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
No comments