Breaking News

फेसबुक विज्ञापनों के जरिए यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर ठगी


श्रीगंगानगर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चल रहे फर्जी विज्ञापनों के माध्यम से यूट्यूब चैनल मोनेटाइजेशन कराने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। ऐसे विज्ञापनों में मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप चैट का विकल्प देकर लोगों को झांसे में लिया जा रहा है और उनसे 500 से 1000 तक की अग्रिम राशि क्यूआर कोड के जरिए वसूली जा रही है।
एक पीडि़त के अनुसार, फेसबुक पर दिखे एक विज्ञापन में यूट्यूब मोनेटाइजेशन कराने का दावा किया गया था। संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कुल 999 शुल्क बताते हुए पहले 500 'विश्वास राशिÓ के रूप में जमा कराने को कहा। भुगतान के बाद आरोपी ने शेष राशि तुरंत भेजने का दबाव बनाया। संदेह होने पर जब पीडि़त ने काम पूरा होने के बाद भुगतान की बात कही तो आरोपी ने कुछ ही मिनटों में चैनल पर 100 से अधिक सब्सक्राइबर बढ़ाकर विश्वास में लेने का प्रयास किया। इस पर 500 रूपए और जमा करा दी गई। 

No comments