गन्ना पिराई सत्र शुरू
श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित शुगर मिल का 11 वां पिराई सत्र आज से शुरू हो गया है। पिराई के लिए मंगलवार को गन्ना यार्ड में 20-25 ट्रालियां पहुंच गईं, जबकि 400 पर्चियां मिल प्रबंधन ने जारी कर दी हैं। इससे पहले मिल के बॉयलर में 16 दिसंबर को अग्नि प्रज्ज्वलित की गई थी। आज पिराई सत्र की शुरुआत पूजा -अर्चना व पाठ के भोग के बाद कर दी गई है। किसानों की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।
पिराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम सिटी रीना, मिल महाप्रबंधक प्रदीप अरोड़ा, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, जिला प्रमुख दूलाराम इंदलिया, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, जिला परिषद के पूर्व सदस्य बलदेव सिंह बराड़, गन्ना उत्पादक समिति के सतविन्द्रपाल सिंह, जवंध सिंह व ओंकार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहे।

No comments