Breaking News

संतरे की पैदावार कमजोर रहने से किन्नू उत्पादक किसान मालामाल


श्रीगंगानगर क्षेत्र में इस बार किन्नू की क्वालिटी, उत्पादन और भाव अच्छे होने से किसान मालामाल हैं। हालांकि कुछ एरिया में मई-जून में पानी की कमी के चलते फसल कमजोर भी है। मगर भाव अच्छे होने से नुकसान वाली स्थिति नहीं है। भाव अच्छे होने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। मुख्य रूप से संतरे की फसल कमजोर होने से किन्नू की अच्छी डिमांड है। 
इन दिनों किन्नू व्यवसायी पंजाब से ज्यादा माल ले रहे हैं। इस वजह से श्रीगंगानगर जिले में  अभी ज्यादा मारामारी नहीं है। यहां के कुछ किसानों का तो अभी तक कोई सौदा भी नहीं हुआ है। वे इस उम्मीद में हैं कि डिमांड ज्यादा होने से भाव और अच्छे मिल जाएंगे। 
इन दिनों बागों में किन्नू का भाव 24 से 27 रुपए प्रति किलो के आसपास चल रहा है। आम उपभोक्ता को 40 रुपए प्रति किलो के भाव से किन्नू मिल रहा है। 

No comments