Breaking News

रात के अंधेरे में साइफन से नहर से पानी चोरी


हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के चक 17 एमजेडी क्षेत्र में नहर से पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार कुम्हार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2025 की रात एमजेडी नहर पर नियमित गश्त के दौरान रात करीब 10.40 बजे चक 17 एमजेडी में कुछ लोगों द्वारा नहर के पटहे से अवैध तरीके से पानी चोरी की जा रही थी। मौके पर 38 फीट लंबी पाइप तथा लगभग 76 फीट लंबी लिफाफा टाइप प्लास्टिक पाइप चार टुकड़ों को जोड़कर, खेत तक ले जाई गई थी। इसके अलावा करीब 52 फीट लंबी रम्मी के जरिए सीधी सायफनिंग कर पानी लिया जा रहा था। 

No comments