भैंस चोरी करने के लिए यूपी से आते थे दोनों चोर, दोनों युवक रिमांड पर
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों युवक बेहद शातिर चोर हंै। वह पिकअप जीप लेकर यूपी से इलाके में थे और एक ही रात में दो-तीन भैंस चोरी करके उसी रात यूपी के लिए रवाना हो जाते थे। यह खुलासा रिमांड अवधि के दौरान दोनों युवकों ने किया।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि विगत दिवस मुकेश मेघवाल निवासी 13 बीएलडी व 1 डीजेएम निवासी राजकुमार की ओर से दर्ज करवाये मुकदमे में यूपी के शामली जिले के गांव गढ़ी निवासी 33 वर्षीय अफजाल पुत्र मंजूर केरेशियान व दानिश उर्फ कीडा पुत्र रसीद कुरेशी को गिरफ्तार किया गया था।

No comments