Breaking News

भक्तों ने भगवान को रजाई, स्वेटर, टोपी पहनाई

भीलवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी गिरने और सर्दी का असर बढऩे लगा है, 
भक्तों ने रात्रि में शयन के दौरान भगवान को गरम रजाई और ब्लैंकेट ओढ़ा कर सर्दी से बचाया जा रहा है। शहर के वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में शयन से पहले राम दरबार को सर्दी से बचाने के लिए ब्लैंकेट और दोवड ओढ़ाई जा रही है। मंदिर में हनुमान जी और भोले बाबा लिए भी गर्म रजाई का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।

No comments