कोहरे ने रोकी उड़ानों की रफ्तार, 118 फ्लाइट्स कैंसिल और 16 को किया डायवर्ट
देशभर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यायायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली एअरपोर्ट पर सुबह से अभी तक 60 आने वाली फ्लाइट्स, 58 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल और 16 के रास्ते बदलने की खबर है।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने मंगलवार सुबह 7 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि शहर में पहले घना कोहरा छाया हुआ था, लेकिन विजिबिलिटी में सुधार के बाद फ्लाइट ऑपरेशन आसानी से चल रहे हैं।

No comments