गहरी खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है. बताते चलें भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर सुबह-सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.
मिली जानकारी के मुताबिक बस सुबह 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी. तभी बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी.

No comments