Breaking News

रोहतांग दर्रा सभी वाहनों के लिए खुला

देशभर से मनाली पहुंच रहे कोई भी टूरिस्ट अब बर्फ देखने के लिए रोहतांग के पास पहुंच सकेंगे। कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग के पास जाने को लगाई 4&4 वाहनों की शर्त हटा दी है। इसके बाद कोई भी टूरिस्ट अपने पर्सनल व्हीकल में आगामी दो जनवरी तक रोहतांग जा सकेंगे।
डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले मनाली प्रशासन ने पलचान से रोहतांग तक सड़क का निरीक्षण किया और पाया कि सड़क की स्थिति सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

No comments