Breaking News

कोटा में 8 बजे तक कोहरा रहा:80 से 100 मीटर रही विजिबिलिटी

कोटा में मंगलवार को सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। शहर के बोरखेड़ा, मानपुरा व रेलवे स्टेशन इलाका कोहरे से अटा रहा। सुबह 8 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर के आसपास रही। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि 9 बजे बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। मौसम विभाग ने जनवरी से ही प्रदेश में कोहरा पडऩे व वह घोड़े के साथ सर्द हवा चलने की संभावना जताई है।
कोटा में पिछले चार दिनों से न्यूनतम पारा सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूमतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया।

No comments