जयपुर में पर्यटकों के लिए बड़ी राहत, नगर निगम ने 5 प्रमुख स्थलों पर लगाए मोबाइल टॉयलेट
नए साल और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जयपुर ने शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। पर्यटकों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए जयपुर के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम जयपुर के आयुक्त गौरव सैनी ने बताया कि ये मोबाइल टॉयलेट 30 दिसंबर से 1 जनवरी की रात्रि तक पर्यटकों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
नगर निगम जयपुर के आयुक्त गौरव सैनी ने बताया कि ये मोबाइल टॉयलेट 30 दिसंबर से 1 जनवरी की रात्रि तक पर्यटकों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

No comments