Breaking News

शिलापीर मंदिर से चांदी के दो दर्जन छत्र चोरी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में शीलापीर काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने चांदी के दो दर्जन छत्र व दानपात्र से नगदी चोरी कर ली। पुजारी के कमरे की छत तोड़ कर अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुजारी श्यामसुन्दर निवासी पंजाबी मोहल्ला, टाउन ने रिपोर्ट दी कि वह मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य करता है। 5 दिसंबर की रात कोई अज्ञात व्यक्ति छत की तरफ  से मंदिर परिसर में घुस आया और मंदिर में रखा चांदी का छत्र, 24 छोटे-बड़े चांदी के छत्र, एक चांदी की तगड़ी, चांदी का चाबी छल्ला, दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी करीब 6 से 7 हजार रुपये की नकदी, सोने की नथ और अन्य सामान चोरी कर ले गया।

No comments