कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ पर पानी वाली टंकी नारायणी मंदिर के सामने बीती रात इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक की सात वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे से परिवार व मौहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर जवाहरनगर पुलिस थाना के समक्ष धरना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 35 वर्षीय नवीन यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चक 3 ई छोटी गली नम्बर 8 एसएसबी रोड़ था। उसके भाई महेश यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने इलेक्ट्रिक कार चालक लोकेश गोयल पुत्र सतीश गोयल निवासी वृन्दावन विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोकेश यहां के प्रमुख समाजसेवी विजय गोयल का भतीजा है।

No comments