सड़क दुर्घनाओं की रोकथाम के लिए गम्भीरता से कार्यवाही करें : जिला कलक्टर
श्रीगंगानगर में सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएंं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सड़क दुर्घटनाओंं की रोकथाम के लिए नियमित रूप से गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही की जाए। ओवरलोड वाहनों के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं के बाहर सड़क पर वाहनों की स्पीड नियंत्रित की जाए तथा सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाएं तथा चेतावनी व स्पीड नियंत्रित बोर्ड एवं संकेतक लगाएं।
No comments