Breaking News

कबूतरों को दाना डालने वाले व्यापारी पर 5 हजार का जुर्माना, देश में पहली बार हुई सजा

मुंबई में कबूतरों को दाना डालने की आदत एक व्यापारी के लिए परेशानी का कारण बन गई. दादर इलाके के रहने वाले व्यापारी नितिन शेठ को इस मामले में अदालत ने दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया है. यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस तरह की सजा को अपने आप में पहली बार बताया जा रहा है.
पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान नितिन शेठ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर कबूतरों को दाना डाल रहा था, जबकि इस पर पहले से प्रतिबंध लागू है.

No comments