पंचायत और निकाय चुनावों की आहट से सक्रिय हुए राजनीतिक दल
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे, सरकार चुनाव कब तक करवाएंगी, सत्ता पक्ष में फुस्सफुसाह, अकुलाहट और विपक्ष की ओर से डर कर चुनाव से भागने का आरोप, सरकार की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण के बीच न्यायालय का निर्णय आने के बाद अब चुनाव करवाने के लिए जहां निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया है, वहीं राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। मरुस्थलीय जिले चूरू में पंचायत राज संस्थाओं में जिला परिषद, जिले की 12 पंचायत समितियों के वार्डों के पुनर्सीमांकन, पुनर्गठन आदि कार्य कर गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई है।

No comments