Breaking News

टैक्सी में लिफ्ट देकर अपहरण व लूट, दो गिरफ्तार

जयपुर मे टैक्सी में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों का अपहरण कर देसी कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने जवाहर सर्कल और सांगानेर थाना क्षेत्रों में अपहरण व लूट की आधा दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त  संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनोज मीणा निवासी बनेठा, उनियारा और घनश्याम मीणा निवासी नगर फोर्ट शामिल हैं।

No comments