Breaking News

महाकालेश्वर मंदिर ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में 100 करोड़ से अधिक का दान

महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले जहां प्रतिदिन 40 से 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, वहीं अब रोजाना औसतन 1.20 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं। 
दान पेटियों से 43 करोड़ 43 लाख रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई है, जबकि शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 64 करोड़ 50 लाख रुपये की आय हुई है। इस तरह केवल भेंट पेटी और शीघ्र दर्शन से 11 महीने 15 दिनों में मंदिर को कुल 107 करोड़ 93 लाख रुपये की आय हुई है। 

No comments