Breaking News

अगले 5 साल में दोगुनी होगी ट्रेनों की क्षमता

देश में रेल यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। रेलवे ने अगले पांच वर्षों में देश के प्रमुख शहरों से चलने वाली ट्रेनों की संचालन क्षमता को मौजूदा स्तर से दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत वर्ष 2030 तक रेलवे के बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया जाएगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार, बढ़ती यात्री मांग को सुचारु रूप से संभालने के लिए कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार, नए टर्मिनलों का निर्माण और ट्रैक व सिग्नलिंग क्षमता में सुधार किया जाएगा। 

No comments