Breaking News

जयपुर में जल्द एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो

जयपुर के लोगों और हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. जल्द ही जयपुर मेट्रो रेल सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचेगी. मेट्रो प्रशासन और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच हुई एक अहम समन्वय बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने पर सभी संबंधित एजेंसियों ने सहमति जता दी है.
योजना के अनुसार, जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो रेल पूरी तरह अंडरग्राउंड रहेगी. इससे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होगा और एयरपोर्ट के संचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा. मेट्रो कॉरिडोर सीतापुरा से टोड़ी मोड़ होते हुए एयरपोर्ट तक विकसित किया जाएगा.

No comments