आरजीएचएस कार्ड पर मोबाइल का शिकंजा - कार्डधारक को घर बैठे हर माह मिलेगी मासिक व्यय की जानकारी
राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के पात्र कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। आरजीएचएस कार्ड के फार्मेसी, अस्पताल और अन्य एजेंसी के दुरुपयोग करने की आशंका को लेकर योजना में डिजिटल तरीके से पारदर्शिता लाने की कवायद शुरू की गई है। इसमें योजना के लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर हर माह आरजीएचएस कार्ड से हुए खर्च की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। अच्छी बात है कि डिजिटल तरीके से मिलने वाली हर माह मिलने वाली इस जानकारी से कार्ड के दुरूपयोग पर प्रभावी अंकुश लगेगा, वहीं लाभार्थी खुद यह भी जांच सकेंगे कि किसी फार्मेसी, अस्पताल या अन्य एजेंसी ने उनके कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया है।

No comments