श्री राम नगरी में उत्सव की शुरुआत, आज से शुरू होंगे प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अनुष्ठान
पावन नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर देश ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर से लेकर पूरे शहर तक उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है।
राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े गोपाल जी ने बताया कि वर्षगांठ से संबंधित धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ आज से हो चुका है। मुख्य आयोजन 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन संपन्न होगा, जबकि पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम 2 जनवरी 2026 तक चलते रहेंगे।

No comments