Breaking News

28 दिसंबर तक चौमूं में इंटरनेट बंद, जमानत पर रिहा हुए हिरासत में लिए गए लोग



चौमूं में मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर भड़के हालात के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए 28 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. बीते दिन पुलिस पर पथराव की घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में कुल 110 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें से अधिकतर लोगों को देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया है, जबकि कुछ लोग अभी भी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है.

No comments