Breaking News

महाराष्ट्र से प्रतापगढ़ के 53 आदिवासी मजदूरों का रेस्क्यू

प्रतापगढ़ के आदिवासी समुदाय के लोगों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा था। 500 रुपए रोजाना की दिहाड़ी और फ्री रहने-खाने का लालच देकर महाराष्ट्र ले जाया गया और अलग-अलग जगह जमींदारों के हवाले कर दिया। जमींदार गन्ने के खेतों में काम करवाते और खाना-पानी देते। मजदूरी का पैसा मांगने पर उनके साथ मारपीट की जाती। पुलिस शुक्रवार देर रात 13 महिलाओं समेत 53 मजदूरों का रेस्क्यू कर प्रतापगढ़ पहुंची। प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया- 22 दिसंबर को घंटाली थाने में एक मजदूर के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी।

No comments