कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, फार्म हाउस में जुआ-सट्टा खेलते 12 गिरफ्तार
राजस्थान की कोटा पुलिस ने देर रात एक बड़े फार्म हाउस पर छापा मार कर जुआ और सट्टा खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 3 लाख 30 हजार रुपये की राशि और 16 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मामला आरके पुरम थाना इलाके के अवलि रोजड़ी स्थित फार्म हाउस का है, जहाँ यह अवैध जुआ और सट्टा लंबे समय से चल रहा था।
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

No comments