Breaking News

42 शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई

डाइट में निर्धारित समय सीमा तक कार्यग्रहण नहीं करने वाले राजस्थान के 42 शिक्षा अधिकारियों का चयन शिक्षा विभाग ने निरस्त कर दिया है। विभाग ने इन अधिकारियों को अपने-अपने मूल पदस्थापन स्थल पर वापस कार्यग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के डाइट में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए व्याख्याताओं, उप-प्राचार्यों एवं प्राचार्यों का चयन कर पदस्थापन किया था। इस प्रक्रिया के तहत ढाई सौ से अधिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों से हटाकर डाइट में लगाया गया था।

No comments