जयपुर में आज से लागू होगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था
नववर्ष 2026 और पर्यटन सीजन के चलते जयपुर में पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए आज शनिवार से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। जरूरत पडऩे पर परकोटा क्षेत्र सहित बाहरी मार्गों को अस्थायी रूप से आवश्कतानुसार वन-वे किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने और पर्यटक सुगमता से आवागमन कर सकें।
पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को अन्य जिलों से 300 अतिरिक्त जवान जयपुर कमिश्नरेट को उपलब्ध करवाए हैं। ये जवान प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और पर्यटन केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगे।
पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को अन्य जिलों से 300 अतिरिक्त जवान जयपुर कमिश्नरेट को उपलब्ध करवाए हैं। ये जवान प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और पर्यटन केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगे।

No comments