खाटू धाम के लिए रेलवे चलाएगा 24 मेला स्पेशल ट्रेन
नववर्ष पर बाबा श्याम का लगने वाला पांच दिवसीय मेला शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खाटूश्यामजी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने रींगस रेलवे स्टेशन पर व्यापक तैयारियां की हैं।
नए साल पर बाबा श्याम के दर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 24 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सीपीआरओ शशिकिरण ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवाजाही के लिए रेलवे विभिन्न दिशाओं से 24 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करेगा।

No comments