Breaking News

324 किमी लंबे ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे का सर्वे शुरू, किसान चिंतित

ब्यावर से भरतपुर के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अवाप्ति से पूर्व सर्वे और चिन्हीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लालसोट उपखंड क्षेत्र के जिन गांवों से यह एक्सप्रेस-वे गुजरना प्रस्तावित है, वहां सर्वे टीम द्वारा मार्ग का चिन्हीकरण किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर चिन्ह लगाए गए हैं।
सर्वे व चिन्हीकरण के चलते प्रभावित किसानों की चिंताएं बढऩे लगी हैं। कई किसान अपनी भूमि अवाप्त होने की आशंका जता रहे हैं, वहीं कुछ किसानों को मुआवजे की पर्याप्त राशि मिलने को लेकर चिंता है।

No comments