एथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, टिब्बी में महापंचायत में उमड़े हजारों लोग
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके के गांव राठी खेड़ा में 450 करोड़ रुपए की लागत से बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में समिति ओर से बुधवार को टिब्बी में बुलाई गई महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत महापंचायत को देखते मंगलवार रात से ही आगामी आदेशों तक टिब्बी इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने करीब 500 पुलिसकर्मियों सहित 6 थानों के प्रभारियों को टिब्बी में तैनात किया है। टिब्बी एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर जगह-जगह बेरिकैड लगाए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने घग्घर नदी के पुल पर ट्रैक्टरों की आवाजाही रोक दी है। मंच से संबििोधत करते हुए किसान नेता रवि जोसन ने कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री को हटाने की इस लड़ाई में हर ग्रामीण शामिल है।
No comments