पुलिस के मुखबिर की हत्या का आरोप
गजसिंहपुर के गांव 77 आरबी में पुलिस के मुखबिर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अदालत से प्राप्त इसतगासे के आधार पर दर्ज मुकदमे में वासुदेव नायक ने बताया कि मेरा भाई श्रवण कुमार नशा व शराब बेचने वालों के खिलाफ शिकायतें करता था। वह पुलिस का मुखबिर था। इसी रंजिश के चलते पेमाराम नायक व प्रताप सिंह दोनों निवासी 77 आरबी मेरे भाई श्रवण से रंजिश रखते थे। विगत 2 अक्टूबर को आरोपी श्रवण कुमार के घर आये। श्रवण को नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश करके चोटें पहुंचाई, फिर फंदे पर लटका दिया।

No comments