धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मोत्सव पर की विश्व शांति अराधना
श्रीगंगानगर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती समुदाय की ओर से सूरतगढ मार्ग पर शिव सर्किल के पास तिब्बत मार्केट में बुधवार को विश्व शान्ति के लिए अराधना की गई।
इस दौरान तिब्बतन रिफ्यूजी ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा को उनके अहिंसापूर्वक नीतियों के कारण विश्व नोबल पुरस्कार से सम्मानित होने के 36 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके 90वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान तिब्बत एवं भारत का राष्ट्रगान किया तथा तिब्बत की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने अपने पारम्परिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति पेशकर तालियां बटोरी।
No comments