Breaking News

महिला ने मजदूरी के रुपए मांगे, तो होटल मालिक ने मारपीट कर दी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ पर स्थित एक होटल पर अपनी मजदूरी के रुपए मांगने गई महिला के साथ मारपीट  कर दी गई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुमन पत्नी रवि कुमार, निवासी जनता कॉलोनी, अशोकनगर ने रिपोर्ट में बताया कि वह श्री भोजनालय, एसएमबी रोड पर 18 नवंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक कार्यरत थी। मैं 15 दिन का वेतन लेने के लिए जब वह होटल मालिक नत्थूराम के पास गई तो उसने वेतन देने में टालमटोल की और बाद में आने को कहा। मैंने जब कुछ रुपए देने की मांग की तो नत्थूराम ने उसे कमरा नंबर 203 में आकर बात करने को कहा।

No comments